Elon-Musk-ki-jivni by Jameel Attari

Biography of Elon Musk in Hindi | एलन मस्क का जीवन परिचय

Businessman
Amazon & Flipkart Offers Follow
Updates Follow

  एलन मस्क का जीवन परिचय

दोस्तों, आज हम बात करेंगे एलन मस्क की| एलन मस्क आज पूरे विश्व में अपनी खास पहचान बनाए हुए हैं| एलन मस्क एक ऐसे व्यक्ति का नाम है जिसने अपनी असफलता को बर्बादी ना मानकर एक विकल्प माना| एलन मस्क ​कि जिंदगी किसी सुपर हीरो से कम नहीं है क्योंकि वह रिस्क लेकर ही आगे बढ़े हैं इसलिए उन्हें आयरन मैन भी कहा जाता है| टेक्नोलॉजी से एलोन मस्क का प्यार दुनिया में उन्हें सबसे अलग करता है| 

हाईलाइट

नाम:-   एलन रीव मस्क

जन्मतिथि:- 28 जून 1971

जन्म स्थान:- प्रीटोरिया ट्रांसवाल दक्षिण अफ्रीका

पिता:-  एरोल  मस्क 

माता :- मेई मस्क 

आवास:- बेल एयर्स, लॉस एंजेलिस, केलिफोर्निया,  संयुक्त राज्य अमेरिका

नागरिकता:- दक्षिण अफ्रीकी कनाडा अमेरिकी

व्यवसाय:-   इंजीनियर, बिजनेसमेन, निवेशक, और आविष्कारक

बच्चे:-  7

पद:- स्पेसएक्स के सीईओ, टेस्ला इंक के सीईओ, न्यूरो लिंक के सीईओ, सोलारसिटी के चेयरमैन, ओपन एआई के को-चेयरमैन 

एलन मस्क कौन है

  • एलन मस्क दक्षिण अफ्रीकी मूल के एक अमेरिकी बिजनेसमैन है|
  •   8 जनवरी 2021 को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में फोर्ब्स की लिस्ट में अपनी जगह बना कर एलन मस्क ने साबित कर दिया के कुछ भी नामुमकिन नहीं है|
  • दिसंबर 2016 में एलन मस्क को फोर्ब्स पत्रिका की दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में 21 स्थान मिला|
  • 8 जनवरी 2021 को एलन मस्क की कुल संपत्ति 184 अरब अमेरिकी डॉलर थी फोर्ब्स द्वारा एलन मस्क को दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में सूचीबद्ध किया गया| 

एलन मस्क का बचपन 

  • एलन मस्क का जन्म 28 जून 1971 को दक्षिण अफ्रीका के प्रीटोरिया में हुआ|
  • एलन मस्क की मां मेई मस्क कैनेडियन मूल की थी |
  • एलन मस्क के पिता एरोल मस्क ब्रिटिश मूल के थे|
  • 1980 में एलन मस्क के माता-पिता का तलाक हो गया|
  • माता-पिता के तलाक के बाद एलन मस्क पिता के साथ रहने लगे|
  • एलन मस्क के पिता पेशे से इंजीनियर थे|

एलन मस्क की पढ़ाई

  • एलन मस्क बचपन में शर्मीले और किताबों में घुसे रहने वाले लड़के थे|
  • जब एलन मस्क स्कूल जाते थे तब लड़के उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे|
  • एलन मस्क दूसरे बच्चों से अलग थे|
  • दूसरे बच्चे उनसे मारपीट करते थे|
  • एक बार एलन मस्क सीढ़ी पर बैठकर कुछ खा रहे थे तब दूसरे बच्चे आए, उन्हें मारा और सीडी से गिरा दिया|
  • जिसके कारण वह बेहोश हो गए और हॉस्पिटल में अभी एडमिट रहे|
  • इस घटना के कारण आज भी उन्हें सांस लेने में तकलीफ होती है|
  • एलन मस्क जब कॉलेज में पढ़ाई करते थे तब उनके पास इतना पैसा नहीं होता था|
  • वह हॉट डॉग और संतरे से ही अपना पूरा दिन निकाल लिया करते थे|
  • जब उन्हें यह भी नहीं मिलता था तो वह पास्ता के साथ हरी मिर्च और सॉस अपनी भूख मिटा दिया करते थे|
  • यह बात खुद एलन मस्क ने स्टार्ट टॉक रेडियो से बातचीत में बताई थी|
  • एलोन मस्क कॉलेज के दिनों में $1 प्रतिदिन से ही अपना गुजारा किया करते थे 
  • 10 साल की आयु तक एलन मस्क ने ऐसी किताबें पढ़ ली थी जो कॉलेज के स्टूडेंट भी नहीं पढ़ पाते|
  • एलन मस्क ने 12 साल की उम्र तक किताबों से कंप्यूटर प्रोग्रामिंग  सीख कर एक बेसिक आधारित वीडियो गेम बनाकर $500 में भेज दिया बेच दिया|
  • 17 साल की उम्र में एलन मस्क ने दक्षिण अफ्रीका में हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी कर ली|
  • 1988 में  एलन मस्क वह कनाडा चले गए और वहां की नागरिकता हासिल कर ली|
  • एलन मस्क ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से फिजिक्स की B.A. डिग्री हासिल की|
  • व्हार्टन स्कूल ऑफ बिजनेस से इकोनॉमिक्स BE डिग्री हासिल की|
  • 1995 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका में एडमिशन लिया और पीएचडी करने के लिए अमेरिका पहुंच गए|
  • अमेरिका में उन्हें इंटरनेट का ज्ञान हुआ और 2 दिनों में उन्होंने अपना एडमिशन वापस ले लिया और अमेरिका में ही अपने भाई के साथ मिलकर Zip2 नाम की कंपनी बना ली|

एलन मस्क की नागरिकता

  • एलन मस्क के पास 3 देशों की नागरिकता है|
  • दक्षिण अफ्रीका 1971 से अब तक|
  • कनाडा 1990 से अब तक|
  • संयुक्त राज्य अमेरिका 2002 से अब तक|

एलन मस्क का व्यक्तिगत जीवन

  • एलोन मस्क की लंबाई 6 फुट 2 इंच है|
  • एलन मस्क की पहली पत्नी का नाम जेसिका मस्क है|
  • एलन मस्क ने जेसिका मस्क से सन 2000 में शादी की|
  • 2007 में एलन मस्क और जेसिका का तलाक हो गया|
  • एलन मस्क के पहले बच्चे का नाम नेवादा एलेग्जेंडर मस्क है| 
  • 2008 में एलन मस्क ने अंग्रेजी अभिनेत्री तालुलाह रिले को डेट करना शुरू किया|
  • 2010 में एलन मस्क ने तालुलाह रिले से शादी कर ली|
  • 2012 में एलन मस्क ने तालुलाह रिले को तलाक दे दिया|
  • 2013 में एलन मस्क और तालुलाह रिले से दोबारा शादी कर ली|
  • 2016 में एलन मस्क ने तालुलाह रिले को दोबारा तलाक दे दिया|
  • 2017 में एलन मस्क ने एअंबर  हर्ड  को कई महीनों तक डेट किया|
  • 2018 मैं एलन मस्क और कनाडाई संगीतकार ड्रीम्स ने खुलासा किया कि वे डेटिंग कर रहे थे|
  • मई 2020 में ड्रीम्स ने अपने बेटे को जन्म दिया|
  • 2020 के अंत तक एलन मस्क कैलिफोर्निया में रहते थे|
  • दिसंबर 2020 में एलन मस्क टैक्सास चले गए|
  • 2002 में एलन मस्क के एक लड़के का जन्म हुआ था जो 10 सप्ताह में ही सडन इन्फेंट डेथ सिंड्रोम से मर गया|
  • एलन मस्क के 6 बच्चे हैं, जिनमें से सभी लड़के हैं|

एलन मस्क ​का उद्यमी जीवन

  • 1995 में एलन मस्क और उनके भाई ने मिलकर Zip2 नाम से एक सॉफ्टवेयर कंपनी कंपनी खोली|
  • 1999 में उन्होंने Zip2 कंपनी को को बेच दिया|
  • इसके बाद उन्होंने एक्स डॉट (X.com) नाम की कंपनी खोली|
  • कुछ समय बाद x.com कंपनी को कॉन्फिनिटी नाम की कंपनी से जोड़ दिया|
  • जब यह दोनों कंपनियां मिल गई तो इनका नाम पेपाल (Paypal) दे दिया|
  • X.com और कॉन्फिनिटी दोनों कंपनियों को जोड़कर पेपाल नाम की नई कंपनी बना ली|
  • 2003 में एलन मस्क रूस चले गए|
  • एलन मस्क वहां  3ICBM राकेट लेना चाहते थे|
  • 3ICBM राकेट 8 मिलियन डॉलर में मिल रहा था|
  • यहां एलन मस्क ने सोचा कितना पैसा इतनावेस्ट करने से अच्छा है मैं खुद ही रॉकेट बना लूं|
  • एलन मस्क वापस आए और रॉकेट साइंस पढ़ने लगे|
  • 1 साल के बाद उन्होंने खुद का रॉकेट तैयार कर लिया|
  • फिर स्पेसएक्स (SpaceX) कंपनी का निर्माण कर लिया|
  • उनका पहला रॉकेट फेल हो गया|
  • उन्होंने एक बार फिर प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हुए|
  • उनके पास पैसा कम होने लगा और समय भी बहुत कम था|
  • उन्होंने इस बार रॉकेट के नए पार्ट्स लगाने की जगह जो रॉकेट नष्ट हुआ था उसके पार्ट्स के विनिर्माण के बारे में सोचा और एक रॉकेट तैयार कर लिया|
  • इस बार भी इनका रॉकेट नष्ट हो गया|
  • लेकिन इसमें उनका ज्यादा निवेश नहीं था|
  • एक बार फिर उन्होंने उन्हीं पार्ट्स और कुछ नए पार्ट्स की मदद से फिर रॉकेट तैयार कर लिया और इस बार उन्हें सफलता मिली|
  • उन्होंने वह कर दिखाया जो किसी ने सोचा भी नहीं था|
  • उन्होंने बहुत कम लागत में रॉकेट तैयार कर लिया और उसे अंतरिक्ष तक पहुंचाया|
  • एलन मस्क यानी स्पेसएक्स द्वारा बनाए गए रॉकेट का नासा भी उपयोग करती है|
  • एलन मस्क ने इंटरनेशनल अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने की लागत को 90% तक कम कर दिया इसे एक बिलियन डॉलर प्रति मिशन से घटाकर सिर्फ 60 मिलियन डॉलर कर दिया 
  • 2006 में एलन मस्क ने अपने चचेरे भाई की कंपनी सोलर सिटी में इन्वेस्ट किया और बहुत कम समय में इसे अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी सोलर कंपनी बना दिया|
  • 2013 में एलन मस्क ने इस कंपनी का विलय टेस्ला में कर लिया |
  • आज टेस्ला और सोलर सिटी कंपनी मिलकर बहुत अच्छी गाड़ियां बना रहे हैं और नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं|
  • स्टीव जॉब्स और अन्य  उद्यमियों की तरह टेस्ला मोटर्स के लिए एलन मस्क का अधिकारिक वार्षिक वेतन  $1 है|

एलन मस्क की कंपनियां:-

टेस्ला

  • टेस्ला की शुरुआत 1 जुलाई 2003 को हुई थी |
  • टेस्ला कंपनी का नाम आविष्कारक और इलेक्ट्रिक इंजीनियर निकोला टेस्ला के नाम पर रखा गया|
  • टेस्ला का हेड ऑफिस पालो अल्टो, केलिफोर्निया में स्थित है|
  • टेस्ला एक इलेक्ट्रिक वाहन और स्वच्छ ऊर्जा की कंपनी है|
  • 2008 में एलन मस्क को टेस्ला का सीईओ बनाया गया|
  • 2009 में टेस्ला ने अपने पहले कार मॉडल रोडस्टर का उत्पादन किया|

 स्पेसएक्स 

  • स्पेसएक्स टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन अमेरिका की एक एयरोस्पेस निर्माता और अंतरिक्ष परिवहन सेवा कंपनी है|
  • 6 मई 2002 को एलन मस्क द्वारा स्पेसएक्स की स्थापना की गई|
  • स्पेसएक्स का हेड ऑफिस कैलिफोर्निया के होथोर्न में स्थित है|
  • स्पेसएक्स नासा और नासा जैसी दूसरी कंपनियों की मदद कर रही है जिससे वह अपने कार्गो और सैटेलाइट को स्पेस में ले जा सके|
  • एयरस्पेस ने 2019 में12 सौ से अधिक कंपनी डिजाइन किए स्टार लिंक उपग्रहों को कक्षा में तैनात किया|
  • स्टारलिंक एक ऐसा इंटरनेट तारामंडल है जिसका निर्माण स्पेसएक्स उपग्रह इंटरनेट एक्सेस प्रदान करके कर रहा है|

हाइपरलूप

  • वर्जिन हाइपरलूप एक अमेरिकी परिवहन टेक्नोलॉजी कंपनी है|
  • हाइपरलूप कंपनी को 1 जून  2014 को स्थापित किया गया था|
  • 2014 को इसका पुनर्गठन कर के नाम बदल दिया गया| 

ओपन एआई 

  • ओपन एआई  कृत्रिम बुद्धिमता अनुसंधान प्रयोगशाला है|
  • ओपन एआई की स्थापना 11 दिसंबर 2015 में हुए|
  • ओपन एआई की स्थापना एलन मस्क और सेम एल्टमन के द्वारा की गई|

 न्यूरोलिंक

  • न्यूरोलिंक कॉर्पोरेशन एक न्यूरोलॉजी कंपनी है |
  • न्यूरोलिंक की स्थापना 2016 में की गई|
  • न्यूरोलिंक कंपनी का मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को में है| 

द बोरिंग कंपनी

  • द बोरिंग कंपनी एक अमेरिकी  सुरंग निर्माण  कंपनी है|
  • द बोरिंग कंपनी की स्थापना 17 दिसंबर 2016 को की गई|
  • द बोरिंग कंपनी कंपनी का मुख्यालय लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में है| 
  • द बोरिंग कंपनी सुरक्षित, तेजी से, खुदाई और कम लागत वाले परिवहन उपयोगिता और माल सुरंगों का निर्माण करती है|

Zip2

  • Zip2 एक ऐसी कंपनी है जो अखबारों को ऑनलाइन सिटी गाइड सॉफ्टवेयर उपलब्ध करवाती है और लाइसेंस देती है|
  • Zip2 कंपनी की स्थापना 1995 में हुई थी| 
  • Zip2 की स्थापना एलोन मस्क और उसके भाइयों (किंबल मस्क और ग्रेग कोर) ने की थी|

पेपाल

  • पेपाल अमेरिका की एक कंपनी है जो ज्यादातर देशों में ऑनलाइन भुगतान प्रणाली का संचालन करती है|
  • एलन मस्क एक्स डॉट कॉम के संस्थापक हैं जो कि बाद में कॉन्फिनिटी के साथ मिल गई|
  • एक्स डॉट कॉम और कॉन्फिनिटी विलय के बाद पेपाल की स्थापना हुई|

एलन मस्क के थॉट्स

  • यहां  फेलियर एक विकल्प है अगर आप फेल नहीं हो रहे हैं तो आप उतना इनोवेट नहीं कर रहे हैं|
  • अगर कुछ बेहद जरूरी है, तो भले ही चीजें आपके खिलाफ हो फिर भी वह आपको करना चाहिए|
  • एक टोकरी में सारे अंडे रखना ठीक है जब तक कि आप यह कंट्रोल  कर सके कि टोकरी का क्या होता है?
  • दृढ़ता बहुत जरूरी है, आपको तब तक हार नहीं माननी चाहिए जब तक कि आपको हार मानने के लिए मजबूर ना किया जाए|

FAQ

Question:- एलोन मस्क 1 दिन में कितना कमाते हैं?

Answer:- फोर्ब्स के अनुसार, एलोन मस्क की नेट वर्थ 2020 की शुरुआत में लगभग 27.2 बिलियन डॉलर थी। 2021 की शुरुआत में उनकी नेटवर्थ लगभग 185 बिलियन डॉलर थी। मस्क ने पिछले वर्ष की तुलना में अपने कुल मूल्य में लगभग 158 बिलियन डॉलर जोड़े हैं, जो कि लगभग 432 मिलियन डॉलर प्रतिदिन है।

Get Amazon & Flipkart Offers Join
Join Facebook Group Join

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *